Friday, April 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशकेवल जामताड़ा नहीं, झारखंड के ये जिले भी साइबर क्राइम में अव्वल

केवल जामताड़ा नहीं, झारखंड के ये जिले भी साइबर क्राइम में अव्वल

cyber-crime

रांची: बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ देश में साइबर क्राइम (cyber crime) का खतरा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही हैं। देशभर के जिन दस जिलों में साइबर क्राइम सबसे अधिक होता है, उनमें से चार जिले झारखंड के हैं। ये जिले जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो हैं।

झारखंड में 10 फीसदी साइबर अपराध (cyber crime) देवघर से होते हैं। इनमें बोकारो से 2.4 फीसदी, जामताड़ा से 9.6 फीसदी, देवघर से 10 फीसदी और गिरिडीह से 2.3 फीसदी साइबर अपराध के मामले शामिल हैं। नीचे दी गई इस सूची में करमाटाड को भी शामिल किया गया है। पिछले साढ़े चार साल (2019 से जुलाई 2023 तक) में झारखंड में साइबर क्राइम के 5350 मामले सामने आए हैं। अकेले रांची जिले में 1432 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा धनबाद में 496, देवघर में 405, जमशेदपुर में 384 और हजारीबाग में 348 मामले दर्ज हैं।

आठ जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित

राज्य में बढ़ते साइबर मामलों को देखते हुए झारखंड के आठ जिलों में साइबर क्राइम थाने बनाये गये हैं। इनमें बोकारो, रामगढ़, चाईबासा, रांची, लातेहार, हज़ारीबाग़, दुमका और सरायकेला शामिल हैं। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अन्य जिलों में भी साइबर थाने को लेकर गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इस पर सहमति दी गयी। इस फैसले से संभव है कि अब झारखंड में बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लग सकेगी।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, भिजवाया पत्र

OTP से जुड़े फ्रॉड सबसे ज्यादा

नवीनतम रिपोर्ट में साइबर अपराध केंद्र के रूप में पहचाने गए स्थानों में लातेहार, धनबाद, संताल परगना, हज़ारीबाग़, खूंटी, नारायणपुर और रांची शामिल हैं। OTP से जुड़े सबसे ज्यादा फ्रॉड यहीं हुए हैं। इसके बाद केवाईसी को लेकर अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधियों ने लोगों को बिजली बिल और ऑनलाइन गेम शो केबीसी को लेकर भी अपना निशाना बनाया है।

इस संबंध में रांची सीटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास कर रही है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें