Latehar: पत्नी का गर्भपात हुआ तो युवक ने बुजुर्ग दंपत्ति को मार डाला, 4 गिरफ्तार

0
21

kondagaon-police

लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमरिया गांव में 17 जुलाई को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्ध दंपत्ति की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल सिंह, चंदन सिंह, निरंजन सिंह तीनों अमडीहा के रहने वाले हैं, जबकि सुरेश सिंह बारी चट्टान का रहने वाला है। जादू-टोना के आरोप में वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गयी।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी कैलाश करमाली और एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी गोपाल सिंह और उनके बेटे निरंजन सिंह और चंदन सिंह लगातार बीमार पड़ रहे थे। कुछ दिन पहले निरंजन सिंह की पत्नी का भी गर्भपात हो गया था।

ये भी पढ़ें..Raigad landslide: रायगढ़ भूस्खलन में अब तक 21 की मौत, CM का ऐलान पीड़ितों…

इसी बात को लेकर निरंजन सिंह अपनी पत्नी के साथ बारीचट्टान गांव निवासी ओझा सुरेश सिंह के पास गये। ओझा ने तंत्र-मंत्र के जरिये बताया कि गांव का कृत सिंह और उसकी पत्नी जादू-टोना कर पूरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। ओझा ने बताया कि जब तक दोनों रहेंगे, परिवार को परेशान करते रहेंगे। इसके बाद निरंजन सिंह उसके घर आया और अपने पिता गोपाल सिंह व भाई चंदन सिंह के साथ मिलकर वृद्ध दंपती की हत्या की योजना बनायी।

17 जुलाई की रात निरंजन सिंह, उनके बहनोई उमेश सिंह और एक अन्य रिश्तेदार जगरनाथ सिंह कुल्हाड़ी लेकर वृद्ध दंपत्ति के घर गये और उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या और हत्या की योजना बनाने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)