Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डMP में 3 हजार जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, कैसे होगा मरीजों का...

MP में 3 हजार जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, कैसे होगा मरीजों का इलाज?

MP Doctors Strike : कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर से दुष्‍कर्म के बाद पूरे देश भर में इसका विरोध जारी है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एम्स के बाद अब हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी गुरुवार रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी देते हुए जूडा के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि, यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है। इसमें प्रदेशभर से करीब 3 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं।

सभी डॉक्टर्स की छुटि्टयां निरस्त 

इधर, हड़ताल से निपटने के लिए भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टर्स की छुटि्टयां निरस्त कर दी है। बता दें, हमीदिया में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीजों की ओपीडी रहती है। जूडा ने कहा कि, गुरुवार रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। जीएसमी के डीन ने मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी डिपार्टमेंट के प्रमुखों को दिए हैं। आदेश में जरूरत पड़ने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने के लिए कहा है। साथ ही सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से आदेश पर हुए अमल की रिपोर्ट भी मांगी है।

ये भी पढ़ें: Anant Singh: जेल से बाहर आए बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह, बताया आगे का प्लान

MP Doctors Strike :हड़ताल के दौरान दी जाएंगी सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं  

जूडा प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि, सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। इसे लेकर जीएमसी डीन को हड़ताल संबंधी लेटर दिया है। हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएगी। जबकि रुटीन और ओपीडी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)     

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें