UP Bypolls 2023: एक बजे तक स्वार में 27.30 और छानबे सीट पर 27.40 फीसदी हुआ मतदान

7

voting

लखनऊः ज्येष्ठ की प्रचंड धूप भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट और मीरजापुर जिले की छानबे सुरक्षित सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान लगातार चल रहा है। अपराह्न एक बजे तक स्वार में 27.30 प्रतिशत और छानबे सीट पर 27.40 फीसदी वोटिंग हुई। विदित हो कि छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 बूथ बनाए गए हैं।

छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता हैं। इनमें 191373 पुरुष व 172375 महिला मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लगभग 2852 है। इसके साथ ही 26 अन्य मतदाता हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से उपचुनाव को सम्पन्न कराने के लिए चार जोनल व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इनमें बापू उपरौध इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 37, प्राथमिक विद्यालय देवहट ड्रमंडगंज में बूथ संख्या 105 व 106 शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..Karnataka Election 2023: 11 बजे तक 20.94 फीसदी वोटिंग, CM बोम्मई…

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खजुरी के बूथ संख्या 38 को सखी बूथ अथवा पिंक बूथ बनाया गया है। विधानसभा उप चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05442-253631 है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल एप अथवा पोर्टल पर भी अपलोड कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय व अन्य अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)