Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीअपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा किम जोंग, South Korea में...

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा किम जोंग, South Korea में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारे

South Korea : उत्तर कोरिया ने एक बार फिर South Korea में कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया में कचरे से भरे लगभग 240 गुब्बारे भेजे गए हैं। इनमें से 10 दक्षिण क्षेत्र में उतरे हैं।

South Korea की सेना के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने बताया कि, शनिवार को उत्तर कोरिया द्वारा ऐसे गुब्बारे भेजे गए थे। हालांकि, सुबह 10 बजे तक कोई भी गुब्बारा हवा में उड़ता दिखाई नहीं दिया। लेकिन इनमें से कुछ गुब्बारे सोल के उत्तरी क्षेत्र के ग्योंगगी में उतरे जो सोल से लगा हुआ है।

पुलिस ने दी जानकारी

इससे पहले दिन में ग्योंगगी बुक्बू प्रांतीय पुलिस एजेंसी ने कहा कि, उसे उत्तर कोरिया के गुब्बारों से संबंधित दो रिपोर्ट मिली हैं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि, गुब्बारों में कागज के टुकड़े और प्लास्टिक की बोतलें थीं और उनमें कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था।

कचरे से भरे 11 गुब्बारे भेजे गए दक्षिण कोरिया 

वहीं अब उत्तर कोरिया ने दो सप्ताह के अंतराल के बाद शनिवार को अपना कचरा भरा गुब्बारा अभियान फिर से शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस साल अब तक कचरे से भरे कुल 11 गुब्बारे उत्तर कोरिया से भेजे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat को मेडल मिलेगा या नहीं ? अभी करना होगा और इंतजार, अब 13 को आएगा CAS का फैसला

जुलाई में, उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च किए गए कुछ गुब्बारे सोल में South Korea के राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में उतरे थे। अधिकारियों ने बताया कि, उत्तर कोरिया ने 28 मई के बाद से 3,600 से अधिक कचरे भरे गुब्बारे छोड़े हैं। वहीं उत्तर कोरिया के कचरे भरे गुब्बारे अभियान के जवाब में दक्षिण कोरिया जुलाई से ही अपने सीमावर्ती लाउडस्पीकरों के माध्यम से रोज बड़े पैमाने पर प्योंगयांग-विरोधी प्रचार कर रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें