Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियामध्य जापान में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 20 लोग...

मध्य जापान में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 20 लोग लापता

टोक्योः मध्य जापान में टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में मूसलाधार बारिश के कारण हुए एक बड़ी भूस्खलन में शनिवार को लगभग 20 लोग लापता हो गए और कम से कम 10 घर नष्ट हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शिजुओका प्रान्त के अटामी शहर में लगातार बारिश होने के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10.30 बजे भूस्खलन हुआ।

दमकलकर्मी पीड़ितों के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। शिजुओका प्रीफेक्चुरल सरकार ने आपदा राहत में आत्मरक्षा बलों से मदद मांगी। जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने आपदा मंत्री यासुफुमी तानाहाशी के साथ भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं पर बातचीत की।

यह भी पढ़ेंःउत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, आज शाम राजभवन में लेंगे शपथ

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने अधिकतम अलर्ट का आग्रह किया और लोगों से भूस्खलन, बाढ़ और उफनती नदियों से सतर्क रहने का आह्वान किया। मूसलाधार बारिश ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी बाधित कर दिया। ऑपरेटर सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को टोक्यो और शिन-ओसाका के बीच के खंडों में अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें