Ganpati Visarjan: गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबे 2 लोगों के मिले शव

9
pune-4-children-drown

Bihar-children-died-due-to-drowning

मुंबई: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है। वहीं, ठाणे से एक दुखद खबर सामने आई है। ठाणे जिले की वाड़ा तहसील में डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन (ganpati visarjan 2023) के दौरान दो गणेश भक्त तालाब में डूब गए और एक भक्त लापता हो गया। इन तीनों में दो के शव पुलिस ने गुरुवार को सुबह बरामद कर लिए हैं, जबकि एक शख्स के शव को खोजने का काम जारी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात को वाड़ा तहसील के कोनसई गांव में गणपति विसर्जन (ganpati visarjan 2023) करते हुए जगत नारायण मौर्य (38) और सूरज प्रजापति (25) डूब गए थे। इन दोनों के शव गुरुवार को सुबह फायर ब्रिगेड के जवानों ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार इसी तहसील के गोरहे गांव में गणपति विसर्जन (ganpati visarjan 2023) करते समय प्रकाश ठाकरे (35) लापता हो गए हैं, जिन्हें फायर ब्रिगेड के जवान खोज रहे हैं। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पूरे ठाणे जिले में डेढ़ दिन के गणेश उत्सव के बाद कुल 43,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्वक विसर्जन (ganpati visarjan 2023) किया गया। अकेले ठाणे शहर में 11,910 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

ये भी पढ़ें..Maharashtra: फेस्टिव सीजन से पहले 388 बिल्डरों के खाते सील, प्रापर्टी बिक्री पर रोक

हादसे में दो महिलाओं की मौत

पुणे जिले के ओतुर इलाके में अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर बीती रात हुए सडक़ हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को देर रात ओतुर इलाके में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने हाईवे पर पैदल चल रहे पादचारियों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में रितुजा अशोक डुंबरे (19 साल) और सविता गीताराम तांबे (45 साल) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गीताराम नामदेव तांबे (52 साल) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ओतुर पुलिस फरार पिकअप वाहन के चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)