Sunday, March 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS का तबादला, ASC सूचना पद...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS का तबादला, ASC सूचना पद से नवनीत सहगल की छुट्टी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण तबादला नवनीत सहगल का है, जिन्हें सूचना, खादी और एमएसएमई विभागों से हटा दिया गया है और अब उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल के रूप में तैनात किया गया है। सहगल का स्थानांतरण अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के कार्यालय से सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद हुआ है।

ये भी पढ़ें..बरसाना में पहली बार होंगे राधारानी के लाइव दर्शन, प्रशासन ने कसी कमर

सभी महत्वपूर्ण सूचना विभाग संजय प्रसाद को दिया गया है, जिनके पास गृह विभाग का प्रभार भी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी 4 साल से संभाल रहे अमित मोहन प्रसाद से महकमा छीन लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर मामले से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। अमित मोहन प्रसाद को उसी क्षमता में उद्योग विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि पार्थसारथी सेन शर्मा, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। आराधना शुक्ला से माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस लेकर, आयुष विभाग भेजा गया है।

अब तक राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर राजभवन में पदस्थापित महेश गुप्ता को उसी पद पर विद्युत विभाग में स्थानांतरित किया गया है। कल्पना अवस्थी राज्यपाल की नई प्रमुख सचिव हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला (IAS) को आयुष विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा दीपक कुमार को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें