मध्य प्रदेश Featured राजनीति

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा दावा, मध्य प्रदेश में अब तक 14000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग होता जा रहा है। कई नेता BJP में शामिल हो रहे हैं। एमपी में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को यह बड़ा दावा किया।

अब तक 16000 हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल

पूर्व गृह मंत्री ने कहा, ''मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब तक 16,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। अगर गिनीज बुक रिकॉर्ड बन जाए तो ये कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे राहुल गांधी जी से कहना है, भगदड़ का मजा लिजिए अपने देश में, कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में !" ये भी पढ़ें..Election 2024 : क्या भाजपा इस बार ढहा पाएगी मैनपुरी का किला ! सपा की राह भी कठिन

इस दौरान मोहन यादव रहें मौजूद

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में सतना, सांवेर, शहडोल, रीवा, जबलपुर और अनूपपुर के कांग्रेस पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को बीजेपी शॉल देकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी, न्यू जॉइनिंग ग्रुप के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर रहने का मौका मिल सकता है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में आपको भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचेगा। सब कुछ ख़त्म हो जायेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)