सीएम योगी ने प्रिकाॅशन डोज की शुरुआत की, 12 करोड़ लोगों को लगेगी फ्री बूस्टर डोज

0
31

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज अमृत डोज के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को जिन्होंने कम से कम 06 माह या 26 सप्ताह पूर्व वैक्सीन (covid vaccine) की दूसरी डोज ले ली है, उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जायेगी। यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र हैं।

ये भी पढ़ें..बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधायिकी का अंत, सजा मिलने के…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में कोरोना (corona) वैक्सीनेशन के प्रिकॉशन डोज अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि कोरोना (corona) पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायरस कुछ कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

देश में 20,038 नए कोविड मामले दर्ज –

देश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 20,038 कोविड दर्ज किए, जो गुरुवार को दर्ज किए गए 20,139 मामलों में कुछ गिरावट को दर्शाते हैं। वहीं इस बीमारी से 47 मौतें भी दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इसी अवधि के दौरान, देश ने 47 कोविड (covid) मौतों की सूचना दी, जिससे देश भर में अब तक मरने वालों की संख्या 5,25,604 हो गई। देश में सक्रिय केसलोड वर्तमान में 1,39,073 है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 16,994 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,30,45,350 हो गई।

नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है। इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 4.44 प्रतिशत रह गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 4,50,820 जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.86 करोड़ से अधिक हो गई। शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 199.47 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,62,39,248 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.78 करोड़ से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)