Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबंगालजूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल का 11वां दिन, अनशन पर बैठे दो...

जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल का 11वां दिन, अनशन पर बैठे दो डॉक्टरों की बिगड़ी तबीयत

Junior Doctor Protest Day 11 : पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई लेकिन राज्य सरकार और डॉक्टरों के बीच हुई बैठक से कोई समाधान नहीं निकल सका। कोलकाता के एस्प्लानेड क्षेत्र में अनशन पर बैठे दो और डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ गई।

मुख्य सचिव पंत ने दी जानकारी     

सोमवार को स्वास्थ्य भवन में मुख्य सचिव मनोज पंत और 12 डॉक्टर संघों के प्रतिनिधियों की बैठक बेनतीजा रही। मुख्य सचिव पंत ने बैठक के बाद बताया कि, डॉक्टरों ने अपनी मांगों पर तत्काल समयसीमा देने की बात कही, लेकिन प्रशासनिक कारणों से समयसीमा देना संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, डॉक्टरों की 10 में से सात मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, जबकि शेष तीन मांगों पर और विचार की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज

Junior Doctor Protest Day 11 : भूख हड़ताल में शामिल हुए ENT विभाग के डॉक्टर   

गौरतलब है कि, भूख हड़ताल की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी, जो अस्पताल में 9 अगस्त को हुई एक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद करीब 50 दिनों तक चले ‘कार्य बहिष्कार’ के दो चरणों के बाद शुरू की गई। बता दें, सात जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं, जिनमें से कुछ की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। सोमवार को ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के ENT विभाग के एक डॉक्टर ने भी भूख हड़ताल में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें