दुनिया

वापस अफगानिस्तान भेजे जाएंगे 11 लाख शरणार्थी, बढ़ते मतभेदों के बीच पाक ने...

  इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार और अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के बीच बढ़ते मतभेदों की गाज पाकिस्तान में शरण लेकर रह रहे अफगानी शरणार्थियों पर पड़ने वाली है। पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 11 लाख अफगानी शरणार्थियों को वापस अफगानिस्तान भेजने का ऐलान किया है।

लगातार बढ़ रहे मतभेद

पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी और इसके लिए जिम्मेदार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पर लगाम लगाने के मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार और तालिबान के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। हाल ही में अफगानिस्तान सीमा पर हुई गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी सेना ने तोरखम सीमा को बंद कर कड़ा संदेश दिया है। अब पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि अफगानिस्तान से आए 11 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस भेजा जाएगा। कहा गया है कि इस फैसले को सख्ती से लागू किया जाएगा। यह भी पढ़ेंः-Tiger-3 Teaser: इंतजार खत्म! इस दिन आ रहा है टाइगर, दमदार टीजर जारी

अवैध रूप से रह रहे अफगानी

अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान ने नीतियों में बड़ा बदलाव करते हुए कहा कि ये अफगानी उनके देश में अवैध रूप से रह रहे हैं। बताया गया कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद चार लाख अफगानी अवैध रूप से पाकिस्तान में दाखिल हुए हैं। इनके अलावा सात लाख अफगानियों की पहचान की गई है जो पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं। इन 11 लाख अफगानी शरणार्थियों के पास पाकिस्तान में रहने के लिए न तो वीजा है और न ही वैध दस्तावेज। पाकिस्तानी कैबिनेट ने अधिकारियों को इन अफगानियों को वापस भेजने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले की जानकारी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को दे दी गई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)