प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

माघ पूर्णिमा पर विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

vindhya-dham मीरजापुर: माघ पूर्णिमा पर रविवार को विंध्यधाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आस्थावानों ने श्रद्धाभाव से मां विध्यवासिनी के दर पर शीश नवाकर मंगलकामना की। गंगा घाटों पर स्नान-ध्यान करने वालों का भी रेला लगा रहा। माघ पूर्णिमा पर डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाया। माघ पूर्णिमा पर रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण विंध्यधाम में आम दिनों के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार उमड़ पड़ी। पुष्पों से मां के किए गए भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर भक्तजन अभिभूत हो उठे। मां के जयघोष से विंध्यधाम देवीमय हो रहा था। सभी श्रद्धा-भाव से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पाने के लिए लालायित दिखे। जयकारे के साथ कोई गर्भगृह पहुंच तो कोई झांकी से ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। दर्शन-पूजन के बाद वापस लौटते समय श्रद्धालुओं ने विंध्यधाम में सजी दुकानों से जरूरत के सामान खरीदे। विंध्यधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रभारी अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा में डटे थे। ये भी पढ़ें..सुक्खू सरकार के खिलाफ सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी भाजपा, 620 कार्यालय बंद होने का करेगी विरोध दर्शनार्थियों ने महिला चोर को पकड़ा - ज्ञानपुर के सुरियावां थाना अंतर्गत नागवर निवासी ज्ञान देवी परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आई थी। दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध थी। इसी बीच एक महिला चेन स्नेचर ने महिला दर्शनार्थी के गले से सोने का चेन काट लिया और पास मौजूद अपने पुरुष साथी को सौंपा। शोरगुल पर दर्शनार्थियों ने महिला चेन स्नेचर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका पुरुष साथी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने दो तोले का सोने का चेन था। हालांकि पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)