मनोरंजन

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

injured priyanka chopra

Mumbai: देसी गर्स कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काम करके अपना नाम कमाया है। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा पंजाबी परिवार से बिलांग करती है पर उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी करके अब विदेशी तौर तरीकों को अपना लिया है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी है। वहीं अगर हम बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो आज कल प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।   

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका    

 प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। प्रियंका के चेहरे पर चोट के निशान हैं और खून भी नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका कहती हैं, “मैं आपको बता भी नहीं सकती कि, पिछले कुछ सालों में मैंने चोटों की कितनी तस्वीरें पोस्ट की हैं।” बता दें, इस फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक सीन करती नजर आएंगी जिसे शूट करते वक्त एक्ट्रेस घायल हो गई। वहीं इस फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना और एड्रिस एल्बा भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

 

इन हॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं प्रियंका 

प्रियंका ने हॉलीवुड में फिल्म ‘बेवॉच’ से डेब्यू किया था। वह लव अगेन, द मैट्रिक रिसरेक्शन, इजंट इट रोमांटिक, ए किड लाइक जेक, क्वांटिको फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा प्रियंका ने वेब सीरीज सिटाडेल में भी काम किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)