प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, अवैध संबंध के शक में घटना को दिया अंजाम

murdur-1

मेरठः सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मोहनपुरी कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने की मोहनपुरी कॉलोनी में अजित अपने परिवार के साथ रहता है। 2012 में अजित की शादी मोनीनगर निवासी सीमा के साथ हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे हैं। पति-बीच के बीच विवाद चल रहा था। सीमा अपने पति पर अवैध संबंध का शक करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्साए अजित ने दुपट्टे से अपनी पत्नी का गला दबा दिया। जिससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..पंजाब में भी लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 15 अगस्त से...

इसके बाद अजित खुद ही सिविल लाइन थाने पहुंच गया और पुलिस को कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस अचंभित रह गई। तत्काल ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके घर पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से हत्या में प्रयोग किया गया दुपट्टा बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपित और उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…