Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

पपीता के फायदे जानकर हर जाएंगे हैरान, वजन और कोलेस्ट्राॅल को रखता है नियंत्रित

papaya1

नई दिल्लीः पपीता बेहद आसानी से मिलने वाला और सेहत के लिए बेहद लाभकारी फल है। इसे कच्चे और पक्के दोनों तरीके से खाया जाता है। पपीते में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं। रोजाना पपीता के सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। साथ ही मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पपीता वरदान की तरह है। पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, कैरोटीन और प्राकृतिक फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। पपीता के पौष्टिक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते हैं। पपीता के सेवन से त्वचा पर भी निखार आता है। साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियों से भी निजात मिलता है। पपीता के सेवन के कई और भी चमत्कारिक फायदे होते है।

आंखों की बढ़ाये रोशनी पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखो से संबंधित समस्याएं भी दूर रहती हैं।

वजन नियंत्रित रखने में सहायक पपीता के सेवन से मोटापा भी कम होता है। पपीता खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है। जिससे ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। इससे फायदा यह होता है कि आप कुछ भी बार-बार खाने से बचते है। इससे वजन कंट्रोल होता है।

इम्यून सिस्टम में करता है इजाफा पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं।

पीरियड्स नियमित रखने में मददगार पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होना आम बात है और यह समस्या लगभग सभी लड़कियों को होता है। पपीता के सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।

कोलेस्ट्राॅल करता है कम पपीता में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जिससे काॅलेस्ट्राॅल नियंत्रित रहता है।

झुर्रियों को कम करता है पपीते में कई तरह पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है।

दांतो को करता है मजबूत पपीते में कैल्शियम भी पाया जाता है। जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। पपीते के रोजाना सेवन से दांतों से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं।