प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला के साथ रेप, आरोपी हिरासत में

expres

मथुरा: उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोरोनाकाल में भी महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक और वारदात चलती बस पर दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती हुई प्राइवेट डबल डेकर बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप बस के हेल्पर पर है। पीड़ित महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी हेल्पर को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीशचंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल-112 पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने उसके साथ गलत काम किया है। सूचना मिलने के बाद मांट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम रवि है। वह बहराइच का रहने वाला है। वहीं पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- झांसी: मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी हत्यारोपी

बताया गया है, महिला बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे। रात के वक्त हेल्पर ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंची तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी।इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से अनजान थे। जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो यात्रियों के होश उड़ गए। एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही साबित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।