विशेष Featured

World Tourism Day: आज मनाया जा रहा है विश्व पर्यटन दिवस, जानिए क्या है इसका उद्देश्य और इतिहास

taur

नई दिल्लीः कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का सबसे बड़ा झटका पर्यटन सेक्टर को ही लगा था। जो अभी तक इस महामारी के नुकसान से उबर नहीं पाया है। वैसे तो नई जगहों पर जाना और घूमना जाना शायद सभी को पसंद होगा, लेकिन इसके पीछे एक और कारण है, कहा जाता है जैसे किसी से बातचीत करके लोगों के बीत रिश्ता बनता है ठीक वैसे ही पर्यटन से एक देश का दूसरे देश से रिश्ता जुड़ता है। हमें एक दूसरे देश या अलग-अलग जगहों पर घूमकर वहां की सभ्यताओं और संस्कृतियों के बारे में पता चलता है। आज यानी 27 सितंबर 2021 को पूरी दुनिया वर्ल्ड टूरिज्म डे मना रही है। बता दें कि हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

विश्व पर्यटन संस्था द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1970 में की गई थी। 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। तब से हर साल 27 सितंबर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। बता दें कि अक्टूबर 1997 को 12वीं UNWTO महासभा ने इस्तांबुल के तुर्की में यह फैसला लिया कि प्रत्येक वर्ष संगठन के किसी एक देश को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस गश्ती टीम को कुचला, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम

बता दें कि इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2021 के मौके पर 'इंक्लूसिव ग्रोथ के लिए पर्यटन' की थीम रखी गई है। इस थीम के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। यूएनडब्ल्यूटीओ (UNWTO) ने इस साल विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटकों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, सदस्य राज्यों और गैर-सदस्यों से आग्रह किया है कि वह यूनिक तरीके से इस खास दिन को मनाने की कोशिश करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)