Home टॉप न्यूज़ World Powerful Passport 2024: सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप पर...

World Powerful Passport 2024: सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप पर ये 6 देश, India इतने नंबर पर शामिल

World Powerful Passport 2024: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के स्थान की अगर हम बात करें तो ये 80वें नंबर पर है। अगर पहले स्थान की बात करें तो इस लिस्ट में 6 देश शामिल है। इन सभी 6 देशों के नागरिकों को 194 जगहों पर बिना विजा के जा सकते हैं। वहीं इस लिस्ट में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान टॉप 100 में इस बार भी नहीं है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2024 की रैंकिंग के अनुसार, पहले पायदान पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन है। वहीं दूसरे नंबर पर फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन है। जबकि तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड्स हैं। दूसरे नंबर पर आए 2 देश के नागरिकों की कुल 193 जगहों पर वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।

भारत 80वें नंबर पर

सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों में भारत को 80वां स्थान मिला है। बता दें कि भारत के लोग 62 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते है। बता दें कि पिछले साल भारत इस लिस्ट में 83वें स्थान पर था। वहीं उज्बेकिस्तान 80वें नंबर पर हैं। इसके अलावा चीन और पापुआ न्यू गिनी को इस बार की लिस्ट में 62वां स्थान मिला है। वहीं अफगानिस्तान इस लिस्ट में 104 देशों में आखिरी पायदान पर है।

CM मोहन यादव ने स्कूली बच्चों संग किया योग, कहा- भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक

पाकिस्तान की स्थिति

चौथे स्थान पर बेल्जियम, पुर्तगाल, लक्समबर्ग, नॉर्वे, और ब्रिटेन है। वहीं 5वें नंबर पर ग्रीस, माल्टा और स्विटजरलैंड है। वहीं सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश की बात करें तो पाकिस्तान का चौथा नंबर है। पाकिस्तान की स्थिति युद्ध झेल रहे यमन और सोमालिया से भी खराब है। इसके अलावा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का भी नाम पासपोर्ट कमजोर देशों की लिस्ट में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version