Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

World Heart Day: दिल का दौरा पड़ने से हर साल 30 लाख से अधिक लोगों की होती है मौत, जानें इसके कारण और लक्षण

heart-day2

नई दिल्लीः हर साल की तरह इस वर्ष भी आज के दिन पूरी दुनिया में विश्व ह्दय दिवस मनाया जा रहा है। विश्व ह्दय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को ह्दय संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और अनियमित दिनचर्या दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रमुख कारण है। भारत में 30 मिलियन लोग ह्दय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसमें 16 मिलियन लोग ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जबकि 14 मिलियन मरीज शहरी क्षेत्र में पाए जाते हैं। विश्व में हर साल 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हृदय से संबंधित रोग के कारण होती है। यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा है। डॉक्टर के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए।

कब से मनाया जा रहा है विश्व हृदय दिवस
विश्व में तेजी से बढ़ रहे हृदय रोग मरीजों के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व हृदय दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाने लगा। लेकिन साल 2014 से विश्व हृदय दिवस को 29 सितंबर के दिन मनाया जाने लगा।

दिल के दौरे पड़ने के मुख्य कारण
तली-भुनी चीजों और जंक फूड का ज्यादा सेवन करना।
अत्यधिक वजन बढ़ना या मोटापा।
रोजाना 10 से अधिक सिगरेट पीना।
शुगर का सही तरीके से नियंत्रित न होना।
अधिक शराब का सेवन करना।

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण
सीने के बीच में दर्द उठने के बाद हाथों में जाना।
सीने के दर्द के साथ पसीना आना या उल्टी आना।
थोड़ा चलने के बाद सांस का फूलना।

ह्दय रोगी को इन चीजों से रहना चाहिए दूर
अधिक मात्रा में वनस्पति घी का सेवन न करें।तली चीजे, समोसा, पिज्जा आदि का सेवन न करें।
बकरे का मीट, अंडे का पीला भाग न खाए।
आचार, मक्खन, मैदा, मलाई वाला दूध का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें-महराजगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिपाही को लगी...

दिल को सेहतमंद बनाये रखने को इन चीजों का करें सेवन
दिनभर में एक समय ही तेल से बनी चीजों का करें सेवन।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
सलाद, ताजे फल, छिलके वाली दालों का सेवन करें।
गेहूं के आटे के साथ चना और जौ का आटा मिलाए।
प्याज और लहसुन का खूब सेवन करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)