खेल Featured हरियाणा

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी अंशु मलिक

World Wrestling Championships: Anshu bags silver, Sarita bronze

नई दिल्ली: अंशु मलिक ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। 20 वर्षीय मलिक ने नॉर्वे के ओस्लो में विश्व चैंपियनशिप में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस से अपना अंतिम मुकाबला 1-4 से गंवा दिया। इस बीच एक अन्य भारतीय पहलवान सरिता मोर (59 किग्रा) ने भी देश के लिए कांस्य पदक जीता। अंशु ने बुधवार को महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में यूरोपीय रजत पदक विजेता यूक्रेन की सोलोमिया विन्निक को हराया था।

ये भी पढ़ें..नेहा धूपिया के पति अंगद ने फैंस के साथ साझा की न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक

इस मुकाबले में गत एशियाई चैंपियन अंशु काफी दर्द में दिख रही थी लेकिन अमेरिकी पहलवान ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और भारतीय पहलवान को चित्त करके जीत दर्ज की। अंशु को मुकाबले के तुरंत बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी और उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे थे। अंशु हालांकि विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। खेल स्कूल निडानी की अंशु विश्व कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है। इससे पहले सुशील ने वर्ष 2010 में भारत को इकलौता गोल्ड दिलाया था।

कैडेट वल्र्ड चैंपियन और जूनियर वल्र्ड सिल्वर मेडलिस्ट अंशु 2010 के चैंपियन सुशील कुमार और 2018 के सिल्वर मेडलिस्ट बजरंग पुनिया के बाद वल्र्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय थीं। गीता फोगट (2012), बबीता फोगट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगट (2019) ये अन्य भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने इससे पहले कांस्य पदक जीते।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)