World Blood Donor Day 2021: इस वैज्ञानिक के जन्मदिन पर मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस, यहां जानें इससे जुड़े तथ्य

लखनऊ: विश्व रक्तदान दिवस या विश्व रक्त दाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। साल 2004 में स्थापित इस इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है। रक्त दान दिवस कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

नोबल प्राइस विजेता कार्ल लैंडस्टेनर का जन्म 14 जून को हुआ था। यही वे साइंटिस्ट हैं, जिन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय मिला है। कार्ल लैंडस्टीनर के द्वारा ब्लड ग्रुप्स का पता लगाए जाने से पहले तक ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप के जानकारी होता था। इस खोज के लिए ही कार्ल लैंडस्‍टाईन को सन 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ब्लड डोनेशन के जुड़ी रोचक बातें-

– ब्लड डोनेट करते समय रक्त दाता के शरीर के केवल एक यूनिट ब्लड ही लिया जाता है।

– एक सामान्य व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट यानी 5 से 6 लीटर रक्त होता है।

– ‘O नेगेटिव’ ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर कहलाता है, इसे किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

– इमरजेंसी के समय जैसे जब किसी नवजात बालक या अन्य को खून की आवश्यकता हो और उसका ब्लड ग्रुप ना पता हो, तब उसे ‘O नेगेटिव’ ब्लड दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः-Maharana Pratap Jayanti 2021: आज है महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती, जानिए उनके जीवन की कुछ खास बातें

– कोई व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता हैं।

– पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्त दान कर सकती हैं।