आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर भद्दे कमेंट करते थे युवक, सादी वर्दी में पहुंची महिला…

फरीदाबादः महिला थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 6 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने गुरुवार को बताया कि मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद रही। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया।

महिला पुलिस थाना बल्लबगढ़ महिला थाना एनआईटी तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने 2-2 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके पश्चात महिला थाना प्रभारी नेहा राठी ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आदेशानुसार महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद रहती है। हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं सुरक्षित रहें निडर रहें स्वस्थ रहें।

महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और युवतियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूक किया और महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं व युवतियों को दुर्गा शक्ति कार्यक्रम के तहत कानूनी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के पम्फलेट भी दिए और महिला हिंसा होने पर महिलाओं को थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की अपील तथा जानकारी दी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…