विशेष Featured

कौन है कादंबिनी गांगुली, जिनको गूगल ने खास डूडल के जरिए किया याद

ture

नई दिल्ली: गूगल ने डूडल के जरिए आज यानी 18 जुलाई को भारत में डॉक्टर के रूप में प्रशिक्षित हुई प्रथम महिला कादंबिनी गांगुली को उनके 160वें जन्मदिन पर याद करते हुए उनके सम्मान में एक डूडल बनाया है। हर खास मौके पर गूगल कोई विशेष डूडल बनाता है। किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन हो या फिर कोई खास अवसर, गूगल अपने डूडल के जरिये लोगों को संदेश देता है।

इस खास डूडल को बंगलूरू के कलाकार ओड्रिजा ने बनाया है। बता दें कि डॉ. कादंबिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 में भागलपुर ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश) में हुआ था। वो एक चिकित्सक होने के अलावा महिला मुक्ति के लिए एक मुखर कार्यकर्ता और एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं।

यह भी पढ़ें- मुंबई में बारिश ने मचायी तबाही, चैंबुर-विक्रोली में दीवार ढहने से 19 लोगों की मौत

डॉ. कादंबिनी गांगुली के पिता देश के पहले महिला अधिकार संगठन के सह-संस्थापक थे,  उन्होंने गांगुली को उस दौर में स्कूल भेजा जब भारतीय समाज में महिलाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता था। साल 1883 में डॉ. कादंबिनी गांगुली और उनकी साथी चंद्रमुखी बसुइन भारतीय इतिहास में स्नातक करने वाली पहली महिला बनीं। जिसके बाद उन्होंने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी कर ली। डॉ. गांगुली के पति ने उन्हें मेडिकल में डिग्री प्राप्त करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया था।

साल 1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला कादंबिनी गांगुली बनीं।  उन्होंने 1886 डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद वो भारतीय-शिक्षित डॉक्टर बनने वाली प्रथम महिला बन गईं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में काम करने और अध्ययन करने के बाद स्त्री रोग में विशेषज्ञता के साथ तीन अतिरिक्त डॉक्टरेट प्रमाणपत्र प्राप्त किए और 1890 के दशक में अपनी निजी प्रैक्टिस खोलने के लिए भारत लौट आईं। डॉ. कादंबिनी गांगुली के जीवन पर आधारित बॉयोग्राफी साल 2020 में 'प्रोथोमा कादंबिनी'  के रूप टेलीविजन सीरीज पर आई।  3 अक्टूबर 1923 को कोलकाता में उनका निधन हो गया।