Featured हेल्थ

डिलीवरी के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, अपनाएं ये आसान तरीका

WHEIT

दिल्ली: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वज़न काफी बढ़ जाता है। डिलीवरी होने के बाद भी कई महिलाओं का वज़न कम नहीं होता है। ऐसे में कई महिलाएं वज़न कम करने का कई प्रकार से प्रयास करती है। लेकिन बच्चे को संभालने के चक्कर में उन्हें, जिम जाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स है, जिनकी मदद से आप घर पर समय निकाल कर अपने बढ़े हुए वज़न को कम कर सकती है।

क्रैश डाइट ना करें 

यह बात जरुरी है कि आप एक नियमित प्लान डाइट बना लें। एक बार में बहुत ज्यादा खाना ना खाएं। एक बार में ज्यादा खाना खाने से आपका वज़न बढ़ेगा।

गर्म पानी और शहद 

थोड़े गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस डालकर पीने से काफी लाभ मिलता है। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स के साथ मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इसके लिए आप रोजाना गर्म पानी में शहद और नींबू का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें-रात में सोने से पहले शहद का करें सेवन, मिलेंगे गजब...

दालचीनी का पानी 

वज़न को कम करने के लिए दालचीनी का उपयोग करना काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर में थोड़ा गर्म पानी मिला लें। इसके बाद छानकर मॉर्निग में लें इसके सेवन से पेट के मोटापे को कम किया जा सकता है।

ग्रीन टी 

वैसे तो हर किसी को ग्रीन टी के बारे में पता है। यदि आप ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आपके पेट की चर्बी कम होगी। मोटापे को कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं।

करी पत्ता

करी पत्ते का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल वज़न कम करने में भी किया जाता है। यदि आप इसका उपयोग वज़न कम करने के लिए करते हैं तो इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके इस्तेमाल से बढ़े हुए पेट को कम किया जा सकता है, इसके लिए रोजाना आप कुछ करी पत्ते चबा सकते हैं। इसके अलावा आप करी पत्ते का पानी बना कर भी पी सकते है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

अस्वीकरण: सलाह सहित ये सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय के विकल्प के लिए नहीं है, अधिक जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर का परामर्श लें। इंडिया पब्लिक खबर इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।