Jharkhand Weather Update: तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 12 जून से दिखेगा प्री-मानसून का असर

Weather Update- Jharkhand pre-monsoon Effect will seen from June 12

monsoon-rain-in-india-imd-forecast

रांचीः झारखंड में गर्मी का कहर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के तकरीबन सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि मौसम विज्ञान (Jharkhand Weather Update) केंद्र रांची ने 12 जून से पहले तपती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। 11 जून से राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 जून प्री-मानसून से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 12 जून से कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव हो सकता है।

कुछ जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की बात कही गयी है। 15 जून के बाद ही पूरे राज्य में लोगों को गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद है। विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रवेश करने के बाद अब 18 जून तक मानसून झारखंड में पहुंच सकता है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें..2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारत की इकॉनमीः हरदीप सिंह पुरी

मौसम केंद्र (Jharkhand Weather Update) ने अगले चार दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11-12 को संताल परगना के सभी जिलों के साथ गिरिडीह के लिए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 13 को केवल गिरिडीह के लिए येलो अलर्ट है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

गोड्डा का तापमान शनिवार सुबह 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पलामू और देवघर जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के अधिकतम तापमान में से एक है। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग पहले से ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी कर रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)