Weather Update, नोएडाः देश के कई राज्यों में मानसून (monsoon) दस्तक दे चुका है। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत में भी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों के राहत भरी खबर है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार दोपहर बाद से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
Weather Update:अगले 7 दिनों तक ऐसे रहेगा मौसम
आईएमडी के के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जिससे पारा गिरेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर बाद से मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया जा सकता है और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः- MP Weather Update: इन 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिनों तक आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया है कि 27 जून से 2 जुलाई तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हर दिन एक डिग्री की गिरावट आएगी और 7 दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम में अचानक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है और जल्द ही इसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा।
30 जून से मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देगा
अगले 48 घंटों में मानसून (monsoon) पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर को प्रभावित करेगा। अभी लोग भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से पारे में गिरावट दर्ज की गई है और यह 41 डिग्री के आसपास है। माना जा रहा है कि 30 जून से ही मानसून एनसीआर में दस्तक दे देगा। लेकिन इससे कुछ दिन पहले इसका आना लोगों को बड़ी राहत देने वाला है।