Wednesday, February 19, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशWeather Update: झारखंड में शीतलहर से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update in Jharkhand: राज्य में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय भी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। आने वाले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रांची से सटे कांके इलाके में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इसके बाद तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। 18 दिसंबर को यह 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज का 8.6 डिग्री सेल्सियस है।

ये भी पढ़ें..Gumla: कड़ाके की ठंड में राशन के लिए रातभर खड़े रहे ग्रामीण, सोता रहा डीलर, प्रदर्शन

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी लेकिन 25 दिसंबर के बाद तापमान में फिर गिरावट होगी। शीतलहर का असर 21 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि, 22 दिसंबर तक राज्य में दोपहर में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को दिन में राहत मिलेगी लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें