Featured दुनिया

रूस के कई सैन्य ठिकानों में ‘Wagner’ ने किया कब्जा, पुतिन बोले-जवाब बेहद कठोर होगा..

president-vladimir-putin मॉस्कोः यूक्रेन (Ukraine) के साथ युद्ध में उलझे रूस (Russia) की मुश्किलें अचानक दोगुनी हो गई हैं। रूस के शहर रोस्तोव (Rostov) और रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन (Rostov-on-Don) पर विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने इसे विश्वासघात बताया है। रूस के राष्ट्रपति (Russia President) को रूसी सैन्य समूह वैगनर ग्रुप से लगातार समर्थन मिल रहा था। अब बदले हालात में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) खुलेआम रूसी नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और बगावत का ऐलान भी कर दिया है। प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं। प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूसी शहर रोस्तोव के साथ-साथ रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर भी कब्जा कर लिया है। कई अन्य शहरों में भी सैन्य ठिकानों पर कब्जे की बात कही गई है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिगोझिन के नेतृत्व में विद्रोह रूस और रूसी लोगों के लिए एक झटका था। उन्होंने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस को धोखा दिया। ये भी पढ़ें..Russia: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास प्रिगोझिन ने की बगावत, तख्तापलट... रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा उत्तर अधिक कठोर होगा। हमें अपनी पितृभूमि को ऐसे खतरे से बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें सजा मिलेगी। वे कानून के सामने और हमारे लोगों के सामने जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह एक आपराधिक अभियान है, जो सशस्त्र विद्रोह के समान है। रूस (Russia) अपना बचाव करेगा और इस कदम का मुकाबला करेगा। हम अपने नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)