Featured मनोरंजन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद को विराट-अनुष्का जुटा रहे फंड, दान दी दो करोड़ की धनराशि

HS-2021-05-07T131909.224

मुबंईः देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का और विराट दोनों मिलकर एक फंडरेजिंग अभियान के जरिए जरुरतमंदों के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए दो करोड़ रुपये भी दान किए हैं। दोनों आम जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिये यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 7 करोड़ रुपये जुटाने का है।

वहीं अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से देश की इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे है। इस वीडियो में अनुष्का कहती है-कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के दौरान भारत के लिए बहुत सी चीजें कठिन हो गई हैं। अपने देश को इस तरह से संघर्ष करता देख बहुत दर्द महसूस होता है। इसके बाद विराट कोहली बोलते हैं- हम उन लोगों के बहुत आभारी हैं, जो दिन-रात हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनकी निष्ठा की हम सराहना करते हैं।

यह भी पढ़ेंःगृहमंत्री बोले- अब कोरोना मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में होगा फ्री...

इसके बाद अनुष्का कहती हैं- लेकिन अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। हम एक साथ मिलकर इससे उबर सकते हैं। फिर विराट कोहली बताते हैं कि वह अपनी वाइफ से साथ मिलकर फंडरेजर की पहल कर रहे हैं। इससे जुटी सारी धनराशि लोगों की मदद में उपयोग होगी। वहीं, अनुष्का ने भी लोगों को डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा- ये वक्त है साथ मिलकर आगे बढ़ने का। अगर हम साथ होंगे तो इस जंग को भी जीत जाएंगे। सुरक्षित रहें। जय हिंद। उल्लेखनीय है पिछले साल कोरोना महामारी के बीच भी विराट और अनुष्का ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी और इस साल भी वह देश की इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आये हैं।