Home खेल दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत देख भावुक हुईं विनेश फोगाट, आंखों से...

दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत देख भावुक हुईं विनेश फोगाट, आंखों से छलके आंसू

vinesh phogat

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पेरिस ओलंपिक के बाद स्वदेश लौट आईं हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान विनेश भावुक हो गईं। उनकी आंखों आंसू छलक पड़े।

दरअसल विनेश की मां, उनके परिजन और बड़ी संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। भारत माता की जय के नारों के बीच विनेश को माला पहनाई गई। विनेश जैसे ही उनसे मिलीं तो रोने लगीं, उन्हें रोता देख उनके प्रशंसक भी भावुक नजर आए। इसके बाद खुली छत वाली कार में सवार विनेश ने सभी समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका आभार जताया।

साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भी रहे साथ

इस दौरान उनके साथ 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया भी कार में उनके साथ मौजूद थे। Vinesh Phogat की मां ने इस मौके पर भावुक होते हुए गर्व के साथ कहा कि उनकी बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। इतना नहीं विनेश के गांव में भी उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ेंः-Vinesh Phogat: भारत को रजत पदक मिलने की उम्मीद टूटी, विनेश फोगाट की अपील खारिज

Vinesh Phogat फाइनल में अयोग्य घोषित

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया। लेकिन फाइनल मुकाबले की सुबह विनेश का वजन अधिक पाया गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। बता दें कि पहले दिन विनेश का वजन 49.9 किलोग्राम था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version