Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

शाकाहारी भोजन से होता है शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

food-1

नई दिल्लीः ऐसा कहा जाता है कि भोजन का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से होता है। हम जिस प्रकार का भोजन करते हैं उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके साथ ही शुद्ध सात्विक भोजन करने से मन शांत रहता है। सात्विक या शाकाहारी भोजन करने में शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इसके विपरीत गरिष्ठ भोजन या मांसाहार के अधिक उपयोग से शरीर में नकारात्मकता अधिक आती है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को बहुत अधिक गुस्सा आता है और वह हमेशी बेचैन भी रहते हैं। शाकाहारी भोजन के कई और भी फायदे होते हैं।

यदि किसी व्यक्ति बहुत अधिक क्रोध आता हो या फिर वह डिप्रेशन या निराशा का शिकार हो रहा हो तो उसे शाकाहारी भोजन करना है। आयुर्वेद में बताया गया है कि शाकाहारी भोजन क्रोध, डिप्रेशन उत्पन्न करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों का मन शांत और एकाग्र रहता है। शाकाहारी भोजन करने वालों में आत्म नियंत्रण की शक्ति भी ज्यादा होती है। सभी के अंदर एक ऊर्जा मौजूद होती है, लेकिन शाकाहारी भोजन उस ऊर्जा को सकारात्मकता की ओर ले जाता है।

यह भी पढ़ेंःतबादलों के सत्र से आखिर क्या होगा हासिल ?

इसके अलावा शाकाहारी भोजन करने वाला व्यक्ति बहुत कम बीमार होता है। शाकाहारी भोजन में ज्यादा तेल या मसालों को उपयोग नही होता। जिसके चलते यह शरीर में विषैले तत्वों को एकत्रित भी नही होने देता और इसका परिणाम यह होता है कि शरीर हमेशा क्रियाशील और स्वस्थ बना रहता है। इसके विपरीत मांसाहारी भोजन में तेल और मसालों को उपयोग अधिक होता है। जिसका ज्यादा उपयोग करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। अधिकतर शाकाहारी भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसका सेवन करने से कभी पेट से संबंधित बीमारियां भी नही होती है। इसके साथ ही पाचन क्रिया मजबूत रहने के चलते दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसके अलावा शाकाहारी भोजन में ज्यादा वसा न होने के चलते वजन भी नियंत्रित रहता है।