Featured आस्था

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर न लगायें भगवान श्रीगणेश की मूर्ति, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

bhagwan-sriganesh

नई दिल्लीः घर की साज-सज्जा के दौरान वास्तु का ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार सजावट का घर की समृद्धि पर भी काफी असर पड़ता है। यदि वास्तु के मुताबिक घर में सभी चीजें होगीं तो सकारात्मक ऊर्जा का अवश्य ही संचार होगा। इसके साथ ही शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसलिए घर के सजावट के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लगाना शुभ नहीं
यूं तो भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य हैं और किसी भी शुभ कार्य से पूर्व उनका आह्वान भी किया जाता है। ऐसे में आमतौर पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर भी शुभता के प्रतीक भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या प्रतिमा लगाते हैं। लेकिन यह वास्तु के लिहाज से शुभ नहीं है। घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लगाना उचित नहीं है। वास्तु के मुताबिक भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य अवश्य हैं पर द्वारपाल नहीं हैं। इसलिए घर के प्रवेश द्वार पर भगवान विनायक की मूर्ति या प्रतिमा बिल्कुल भी न लगायें। भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को हमेषा घर में बनी मंदिर में ही स्थापित करें। घर के मुख्य द्वार पर भगवान की मूर्ति लगाने से घर की सुख-शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें..Mahashivratri 2023: 18 या 19 फरवरी कब है महाशिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त-महत्व

जानें इसके पीछे की वजह
भगवान श्रीगणेश की प्रवेश द्वार पर प्रतिमा न लगाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी है। हिंदू धर्म कथा के मुताबिक एक बार मां पार्वती श्रीविनायक को द्वार पर बैठाकर स्नान करने चली गई थीं और अपने पुत्र यह कह गईं कि किसी को भी अंदर प्रवेश न दें। मां पार्वती के स्नान के लिए जाने के बाद वहां भगवान शिव आ गए और अंदर जाने के लिए कहने लगे। इस पर भगवान श्रीगणेश ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। इसके बाद भगवान शिव बेहद क्रोधित हो गये और उन्होंने श्रीगणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद मां पार्वती काफी दुखी हो गयीं। उनके दुख को दूर करने के लिए भगवान शिव गणेश के सिर पर गजराज का सिर लगाकर उन्हें पुनर्जीवित कर दिया। तभी से भगवान श्रीगणेश गजानन कहलाने लगे। इस घटनाक्रम के बाद भगवान श्रीगणेशजी को द्वारपाल की तरह रहना पसंद नहीं आता।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)