Home उत्तराखंड Uttrakhand Rain: 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर...

Uttrakhand Rain: 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर विशेष नजर

uttrakhand-rain

Uttrakhand Rain: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून के कुछ इलाकों और कुमाऊं में भारी बारिश का क्रम बना हुआ है। जिसकी वजह से दून में धूप और बादलों की आंख-मिचौली से उमस बढ़ गई है। और सुबह धूप खिली और दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

24 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मानसून की बारिश और जोर पकड़ सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 24 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर येलो, ओरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही पर्वतीय जनपदों में लैंडस्लाइड की घटनाओं को लेकर और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने के सुझाव दिए हैं।

बताया जा रहा है कि, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपद में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं, 21 और 22 जुलाई को कुमाऊं के जनपदों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाले 48 घंटे में कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपद में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि, गढ़वाल के पौड़ी जनपद में भी तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

चारधाम यात्रा पर विशेष नजर  

चारधाम यात्रा को लेकर विशेष तौर पर जिला प्रशासन को नजर रखने के सुझाव दिए गए हैं। हालांकि अधिकतर कुमाऊं मंडल के जनपदों में ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुमाऊं मंडल से लगे हुए गढ़वाल के जनपदों में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ की यात्रा करने से बचें। बारिश बंद होने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version