Home पंजाब लुधियाना पहुंचे उत्तराखंड के CM धामी, AAP और कांग्रेस पर जमकर साधा...

लुधियाना पहुंचे उत्तराखंड के CM धामी, AAP और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-visit-to-ludhiana

Chandigarh : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) ने रविवार को लुधियाना में बुद्धिजीवियों और व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार का 10 साल का कार्यकाल भारत के लिए प्रगति का कालखंड रहा है। पूरे विश्व में हर भारतीय का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी आज गौरव महसूस कर रहे हैं। आज दुनिया में भारत की बातों को गंभीरता से सुना जाता है।

मोदी सरकार की जमकर की तारीफ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी एक जून को लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल होने जा रहे हैं। उद्योग और कारोबारी भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। उनके संकल्प और नेतृत्व के अनुरूप एनडीए गठबंधन 140 करोड़ देशवासियों के लिए काम करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देश का छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजिटल पेमेंट करता है। पहले विपक्ष डिजिटल लेनदेन को लेकर भ्रम पैदा करता था, लेकिन आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश बन गया है। कोरोना काल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। देश और पंजाब में बुनियादी ढांचे का ऐतिहासिक निर्माण हुआ है। देश में नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम और एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Lok Sabha Elections: जब कांग्रेस का ये किला नहीं भेद पाए थे डॉ. राम मनोहर लोहिया

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम धामी

धामी ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के लोग वोट मांगने आते हैं तो उनसे पूछा जाना चाहिए कि 1984 के दंगों का दोषी कौन था।।? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियां पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गईं। वीर बल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के नाम पर मनाया जाता है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। आज पंजाब में ड्रग्स माफिया हावी है, पंजाब सरकार के बड़े-बड़े विज्ञापन अखबारों में छपते हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अकाली दल ने पंजाब में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया है। पंजाब सरकार का विमान दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को धोखा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं और पंजाब में वे आपस में लड़ रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version