उत्तराखंडः ब्रह्मखाल में हुए कार हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

cm-dhami
cm-dhami
cm-dhami

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार छह में से पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। इन सभी की शिनाख्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल के निरूशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार एक कार उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर तकरीबन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें..सीएम योगी ने तमिल उद्बोधन से किया अतिथियों का स्वागत, कहाः…

इसमें छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर घायल हो गया था। अब मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें बलवीर चौहान और प्रेम लाल पुत्र गंगा लाल निवासी टीचर कालोनी-उत्तरकाशी,गंगी देवी पत्नी अमर सिंह निवासी पोरा, पुरोला-उत्तरकाशी (सूचना परिप्पनो) और अमर सिंह निवासी तिलोभ सेवा, श्यामली देवी पत्नी प्रेम लाल उत्तरकाशी शामिल हैं जबकि रामकली निवासी उत्तरकाशी घायल है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…