उत्तर प्रदेश Featured

उत्तर प्रदेश में अब गुरूवार सुबह सात बजे तक रहेगा लाॅकडाउन, जरूरी सेवाओं को छूट

yogi

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार कोरोना की संख्या में आ रही कमी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लाॅकडाउन की अवधि को दो दिन और बढ़ा दिया है। अब मंगलवार सुबह सात बजे खत्म होने वाला लाॅकडाउन गुरूवार सुबह सात बजे समाप्त होगा। प्रदेश में छह मई सुबह सात बजे तक लाॅकडाउन रहेगा।

चार और पांच मई को भी उत्तर प्रदेश में सभी बाजार बंद रहेंगे। परंतु आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्देश दिये हैं कि लाॅकडाउन अवधि के दौरान नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन और स्वच्छता का अभियान चलाएगी। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने सोमवार को यह जानकारी दी। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान, मतगणना के बाद निकलने वाले जुलूसों आदि के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ेगा। इसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तरों पर प्रदेश में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन की मांग उठने लगी थी। अब योगी सरकार ने पहले से लागू आंशिक लॉकडाउन को दो​ दिन के ​लिए बढ़ाकर प्रदेशवासियों को राहत भरी खबर दी है। 

यह भी पढ़ेंःअसम विस चुनाव 2021: 75 सीटों के साथ भाजपा गठबंधन की...

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले कोरोना के मामलों में कुछ गिरावट देखी गयी। 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 30,983 नये मरीज पाए गये। वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेष में अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नए मरीज पाए जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।