उत्तर प्रदेश क्राइम जरा हटके

20 की दुल्हन दिखाकर 50 साल की महिला से करा रहे थे शादी, मंडप से भागा दूल्हा

thane-pahuch-dulha
दूल्हे के साथ थाने पहुंची उसकी मां

इटावा। उत्तर प्रदेश में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इटावा जिले में शादी कराने के नाम पर पहले दूल्हे को एक 20 साल की खूबसूरत लड़की की फोटो दिखाई, जब लड़के ने शादी के लिए हां कर दिया गया, तब धोखा देते हुए दो बच्चों की मां यानी 50 साल की महिला को मंडप में बैठा दिया। वहीं विरोध करने पर दूल्हे से ना केवल मारपीट की गई, बल्कि उसके पास रखे 35000 रुपये भी छीन लिए गए। जिसके बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं घटना के सामने आने के बाद इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई करने भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें..36 घंटे में अमेरिका ने लिया काबुल हमले का बदला, ISIS के गढ़ में बरसाए बम

शादी के नाम पर धोखाधड़ी, 35 हजार रुपये ऐंठे

दरअसल मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं, यहां के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह नाम के युवक के साथ शादी के नाम धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि दलालों द्वारा पहले उसे एक 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखाई गई और उसी के लिए 35 हजार रुपये भी एडवांस में ले लिए गए। यही नहीं 19 अगस्त को उनको नीलकंठ मंदिर लालपुरा पर करीब 20 वर्षीय लड़की की गोद भराई रस्म कराई गई, जिसमें 1000 रुपये दिए थे।

फिर 27 अगस्त को विजयपुरा काली माता मंदिर पर शादी के लिए बुलाया गया था। जैसे ही भांवरें पड़ने वाली रस्म होनी थी, मेरी मां ने देखा कि वो लड़की नहीं थी, बल्कि 50 वर्षीय औरत थी, उस महिला के आगे मैं उसका बच्चा लग रहा था। यही नहीं इस महिला को दो बच्चे भी हैं। अपने साथ ऐसा धोखा देख शत्रुघ्न नाराज हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद दलालों ने शत्रुघ्न और उसके परिवार को डराना शुरू कर दिया। हालांकि किसी तरह पीड़ित युवक जान बचाकर अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने अपने साथ हुए धोखे के बारे बताया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जिसके बाद पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन की दरकार में सिविल लाइन थाने की शरण ली, लेकिन पुलिस जब तक आरोपियों के करीब पहुंचती, आरोपी फरार हो चुके थे। इटावा के एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने स्पष्ट तौर पर बताया कि शादी के नाम पर दूल्हे के साथ धोखाधड़ी के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दूल्हे को दुल्हन तो मिली नहीं, रकम भी गंवा बैठे। शत्रुघ्न सिंह के सिर पर सेहरा सजा तो पर नहीं नहीं हो पाई। अब वह कानूनी कार्रवाई के लिए वकीलों के बस्ता से लेकर चौकी-थाने के चक्कर लगा रहे हैं। साथ में मां इंद्रा देवी भी इधर से उधर भटक रही हैं। घर में बहू आने की हसरत पूरी न होने से मायूस हैं। इस घटना के बाद दूल्हा सदमे में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो पर करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)