Home उत्तर प्रदेश सपा नेता ने महिला की पीठ पर चिपकाया स्टीकर, Video शेयर कर...

सपा नेता ने महिला की पीठ पर चिपकाया स्टीकर, Video शेयर कर अनुराग ठाकुर बोले- ‘लाल टोपी के काले कारनामे’

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राह चलती महिला के साथ सपा नेताओं द्वारा बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सपा पर सीधा हमला बोला और लिखा, “यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?” कुछ लोगों ने दावा किया कि ये महिला उनकी सहकर्मी है और ये एक छोटा सा मजाक था।

ये भी पढ़ें..‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगाने वाली छात्रा ने कहा-वह कोर्ट के आदेश का करेंगी पालन

वीडियो शेयर कर अनुराग ने सपा पर साधा निशाना

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला और पुरुष कार्यकर्ता, दोनों हैं। एक पुरुष कार्यकर्ता महिला के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहा है। महिला की पीठ पर स्टीकर लगाकर उसके हाथ को छू रहा है। इस पर महिला उसे झटकते हुए पीछे के एक कार्यकर्ता के पास जाती है। 10 सेकेंड के इस वीडियो में सपा कार्यकर्ता की मानसिकता साफ झलक रही है। उसी को भाजपा नेता ने मुद्दा बनाया है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि जब सपा के भीतर ही इस प्रकार से महिलाओं के साथ छेड़खानी की जा रही है, पार्टी की कार्यकर्ता असुरक्षित हैं तो सामान्य महिलाओं के साथ उनका क्या रवैया होगा। ऐसे में उप्र की जनता सपा का साथ क्यों देगी ?

10 फरवरी को पहले चरण का मतदान

गौरतलब है कि यूपी में लगातार भाजपा सपा पर अपराधियों को टिकट दिए जाने को लेकर हमला कर रही है। वहीं सपा भी बीजेपी को हराकर सत्ता हासिल करने के पूरे प्रयास में हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का स्वागत किया। ममता बनर्जी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन में वर्चुअल रैली भी की। बता दें कि यूपी चुनाव 7 चरणों में हो रहा है, जिसके पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि 10 फरवरी को होना है। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी और फिर 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version