उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

UP Election: ससुराल में प्रियंका गांधी को कानून तोड़ना पड़ा भारी, इस वजह से दर्ज हुई FIR

priyanka-gandhi-muradabad-road-sho

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी को गुरुवार को अपनी सुसराल मुरादाबाद रोड शो करना भारी पड़ गया। हालांकि रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख खुद प्रियंका और उनके प्रत्याशी रिजवान कुरैशी जितने खुश थे वहीं प्रियंका के जाने के बाद उनकी मुश्किल बढ़ गई है। प्रियंका गांधी का रोड शो कराने वाले आयोजक और कांग्रेस प्रत्याशी पर पुलिस ने आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की ससुराल है। राबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की शादी 1997 में शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें..Hijab विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आदेश को बताया मुस्लिम लड़कियों से भेदभाव

बता दें कि मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रम की अनुमति ली थी, लेकिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रियंका ने रोड शो निकाला। पुलिस के मुताबकि, प्रशासन से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने जनसंपर्क की परमिशन ली थी, लेकिन उसकी जगह गुरुवार को हजारों लोगों की भीड़ के साथ कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का रोड शो किया गया। इस मामले में मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ते की टीम व स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य के रूप से वीडियो और फोटो भी एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और उड़नदस्ता टीम की ओर से बिना अनुमति प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा रोड शो किए जाने और इस दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ एफआईआर की जा रही है।

सपा-भाजपा किया हमला

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने अपने रोड़ शो में भाजपा की योगी सरकार पर जमकर हमला किया, उन्होंने कहा कि गर्मी-चर्बी उतारने की बात करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार देने, प्रदेश की जनता को भयमुक्त शासन देने की बात पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बंटवारे की ओर ले जा रही है। बेरोजगार युवा जब रोजगार की बात करते हैं तो उन्हें योगीराज में लाठियां खानी पड़ रही है। महिला सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं क्योंकि योगी राज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। चुनाव में गर्मी और चर्बी उतारने की बातें की जा रही हैं लेकिन युवाओं को रोजगार व जनता को भयमुक्त शासन देने के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

प्रियंका ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भी अपराध का बोलबाला था और भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में भी अपराधियों और गुंडागर्दी का बोलबाला हैं विकास, सुरक्षा और सुशासन का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने भययुक्त शासन देश व प्रदेश की जनता को क्यों नहीं दिया। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश को महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बंटवारे की ओर बहुत तेजी से ले जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा, कांग्रेस नगर विधानसभा से प्रत्याशी रिजवान कुरैशी, देहात विधानसभा से प्रत्याशी मौजूदा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के अलावा अनेकों कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)