प्रदेश उत्तर प्रदेश

यूपी के डिप्टी सीएम डाॅ. दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी ने जीती कोरोना से जंग

dinesh

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दे दी है। डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा की कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आ गई है। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शर्मा दंपत्ति अब ऐशबाग स्थित अपने घर में आराम करेंगे।

ज्ञात हो कि कोरोना पॉजिटिव उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई में भर्ती हुए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। बीच में तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए थे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ेंःकांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले-देश में जरूरत की चीजों के दाम...

दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच करवाई। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बीच मे दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। अब वह पत्नी सहित कोरोना को मात देकर वापस लौट आये हैं।