प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

यूपी: भाजपा की आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

UP BJP state executive meeting in Lucknow today

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2024 लोकसभा चुनाव को तैयारियों में जुट गई है। आज केंद्रीय नेतृत्व की योजनाओं को लागू करने की रणनीति बनाने के लिए लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में राज्य और पार्टी के केंद्रीय निकाय के 700 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें..मुख्यमंत्री बोले- तनाव कम करने के लिए खोला गया आनंद विभाग

प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा (BJP) के केंद्रीय पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के विभिन्न विंग के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, एक राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, जिसमें पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों की सराहना करेगी। पार्टी पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत के लिए मोदी और योगी के नेतृत्व को भी बधाई देगी।

वहीं आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा होगी। एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के सामने चुनौती 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों को वापस जीतने की है। बैठक में ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चल रही लोकसभा प्रवास योजना की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, जैसा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई, पार्टी शाखाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने हैं। बैठक में इस संबंध में कुछ निर्देश दिए जा सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)