BJP Jila Adhyaksha Full List: भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने रविवार को यूपी के 72 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। सूची में पार्टी ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है और दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को भी भागीदारी दी है। संगठनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश में जिला और महानगर मिलाकर भाजपा संगठन की कुल 98 इकाइयां हैं।
सीएम योगी व भूपेंद्र चौधरी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पूरा विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को प्रदेश में आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ेंः- नवादा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, ASI सहित कई घायल, 10 बलवाई गिरफ्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभी नियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी मेहनत, कार्यकुशलता और अटूट समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निर्वहन करेंगे।
हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार लाने के लिए संकल्पित होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमें विजय की ओर ले जाती है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आप सभी को पुनः शुभकामनाएं।