Home उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सपा ने सड़क से सदन...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सपा ने सड़क से सदन तक किया प्रदर्शन

up-assembly-monsoon-session

UP Assembly Monsoon Session 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन है। सत्र शुरू होते ही सपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए सदस्य तख्तियां लेकर वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया। सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर घेरना शुरू कर दिया। विपक्ष सूखा, बाढ़, बिजली कटौती और किसानों के मुद्दे पर भी आक्रामक रहा।

सपा ने किया योगी सरकार पर जोरदार प्रहार

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सदन में आकर बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर विरोध जताया। इसके लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायक जाहिद बेग एनसीआरबी की रिपोर्ट शर्ट पर चिपकाकर विधानसभा पहुंचे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष और सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा, प्रदेश इस समय बहुत गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है, बाढ़, कानून व्यवस्था की समस्या और भ्रष्टाचार भी। हालांकि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनसे कहा कि हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं, आपको नोटिस देने का अधिकार है, हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

इस बीच सदन में प्रश्नोत्तर शुरू हुआ। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की कमी है। मंत्री के कहने पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई। ऐसा लगता है कि मंत्री का विभाग में दबदबा ज्यादा नहीं है।

ये भी पढ़ेंः- संसद तक पहुंचा विद्यार्थियों की मौत का मामला, अवैध कोचिंग सेंटरों पर चला बुलडोजर

ऐसा लगता है कि उनका दबदबा दिल्ली चला गया है। सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा, हमारे डॉक्टर बीमार पड़ रहे हैं। यह स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के लिए शर्मनाक है। कैंसर के मरीजों की संख्या में यूपी नंबर वन है। क्या सरकार कैंसर के मरीजों का इलाज कराएगी? क्या सरकार निजी अस्पतालों को संबद्ध करके मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेगी।

डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब

वहीं सपा विधायकों के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरे देश में डॉक्टरों की कमी है। एमबीबीएस डॉक्टर बनने में साढ़े पांच साल और पीजी डॉक्टर बनने में साढ़े 8 साल लगते हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत में इलाज की मुफ्त व्यवस्था है। एंबुलेंस भी उपलब्ध हैं। 74 जिलों में डायलिसिस की सुविधा है। टीबी मरीजों के लिए पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की स्थापना की गई है। सीएम सहायता कोष से बिना किसी भेदभाव के इलाज के लिए सहायता दी जा रही है।

30 जुलाई को पेश होगा अनुपूरक बजट

गौरतलब है कि मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। यह दो अगस्त तक चलेगा। 30 तारीख को अनुपूरक बजट आएगा। वहीं, सरकार एक दर्जन से अधिक अध्यादेश पारित कराएगी। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।

इस बजट का आकार 20-05 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को अनुपूरक पेश करेंगे, जिसे एक अगस्त को पारित कराया जाएगा। इसके अलावा सत्र में एक दर्जन से अधिक अध्यादेश भी पारित कराए जाएंगे। सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक एक साथ नजर आए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version