देश Featured दिल्ली

यूक्रेन के 'डर्टी बम' ने बढ़ाई टेंशन, रूसी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से फोन पर की बात

rajnath-singh-min
राजनाथ

नई दिल्लीः रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टेलीफोन पर वार्ता की। रक्षा मंत्री सिंह ने संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर चलने की जरूरत पर भारत के रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के उपयोग की संभावना मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। टेलीफोनिक वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की। रक्षा मंत्री शोइगू ने राजनाथ सिंह को यूक्रेन में उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें 'डर्टी बम' के इस्तेमाल के जरिए संभावित उकसावे के बारे में उनकी चिंताएं भी शामिल थीं। दोनों रक्षा मंत्री एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

ये भी पढ़ें..Chhath Geet: शिल्पी राज का छठ गीत ‘चलली छठी मईया’ रिलीज, राकेश तिवारी ने दिया साथ

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री शोइगू ने रक्षा मंत्री को यूक्रेन में उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें 'डर्टी बम' के इस्तेमाल के जरिए संभावित उकसावे के बारे में उनकी चिंताएं भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री सिंह ने संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर चलने की जरूरत पर भारत के रुख को दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प का सहारा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के उपयोग की संभावना मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत में ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा था कि संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को महत्व देता है।

शोइगू ने रविवार से नाटो के रक्षा मंत्रियों के साथ इसी मुद्दे पर कई फोन कॉल किए। यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने रूस के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि यूक्रेन एक रेडियोधर्मी 'डर्टी बम' का उपयोग करने की तैयारी कर रहा है और चिंता व्यक्त की है कि मॉस्को युद्ध में और वृद्धि के बहाने इसका इस्तेमाल कर रहा है। शोइगु ने अपने चीनी समकक्ष को भी मास्को की चेतावनी से अवगत कराने के लिए फोन किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)