Home दुनिया Turkiye Earthquake: विनाशकारी भूकंप में अब तक 21,000 से ज्यादा लोगों की...

Turkiye Earthquake: विनाशकारी भूकंप में अब तक 21,000 से ज्यादा लोगों की मौत

 

turkey
अंकाराः तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूकंप के पांचवें दिन भी (शुक्रवार) मलबे को खंगाला जा रहा है। लगातार शव निकल रहे हैं। तबाही का मंजर यह है कि कई शहरों सबकुछ खत्म हो चुका है। बावजूद लोगों को उम्मीद है मलबे के नीचे उनका कोई अपना जिंदा होगा। पल-पल टूटती आस के बीच दोनों देशों में अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। जबकि तुर्किये और सीरिया में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर अंताक्या, सान्लिउर्फा और अलेप्पो हैं।दक्षिण मध्य तुर्की के अंताक्या शहर की आबादी करीब 2.50 लाख थी। इस शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। पूर्व में सान्लिउर्फा का भी यही हाल है। इस शहर को सीरियाई संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता है।अलेप्पो शहर भी खंडहर बन चुका है।

ये भी पढ़ें..महाशिवरात्रि को लेकर डीसी ने की बैठक, शिव बारात की तैयारियों की समीक्षा की

अमेरिका ने की 85 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है। भारत ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू किया है। सेना, एयरफोर्स के जवान, एनडीआरएफ ऑर डॉक्टर्स की टीम तुर्किये में है। बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भी भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी कह चुकै हैं कि भारत संकटग्रस्त सीरिया और तुर्किये की हर संभव मदद करेगा।

उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप पाया था। कई भूकंप झटकों से तुर्किए और सीरिया में भारी तबाही हुई है। दोनों देशों में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 21,000 हजार के पार हो गया है। जबकि 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। ये आंकड़ा अभी कई गुना बढ़ सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version