Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाराशन कार्ड नहीं बनने से परेशान युवतियों ने DFSC को पीटा, केस...

राशन कार्ड नहीं बनने से परेशान युवतियों ने DFSC को पीटा, केस दर्ज

सोनीपत: सोनीपत में दो लड़कियों ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) के साथ मारपीट कर दी। लड़कियां राशन कार्ड के सिलसिले में कई दिनों से जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रही थीं। DFSC से बात करने के बाद लड़कियां बाहर जा रही थीं, तभी अचानक वापस लौटीं और DFSC हरवीर सिंह को थप्पड़ मारने लगीं। हंगामा सुनकर कर्मचारी वहां आ गए। उनके सामने भी लड़की ने अधिकारी को कई थप्पड़ मारे।

DFSC की शिकायत पर केस दर्ज

DFSC की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि अचानक बाहर जा रही लड़कियों को किस बात पर गुस्सा आया। सोनीपत के DFSC हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो लड़कियां उनके कार्यालय में राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या लेकर आई थीं। इनमें से एक लड़की एक के बाद एक 3-4 बार कार्यालय आई। दोनों लड़कियों को पहले ही राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया था। पिछली बार वह लड़की उनके पास आई और पूछा कि समाधान शिविर में उसे क्या बताना है। अधिकारी ने उसे फिर से पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।

इसके बाद लड़की दरवाजे की तरफ चली गई। फिर अचानक वह वापस मुड़ी। लड़की ने टेबल पर रखे सामान को धक्का दे दिया, जिससे वहां रखा पानी का गिलास, डीएफएससी का फोन आदि सामान फर्श पर गिर गया। इसके बाद लड़की ने डीएफएससी पर चिल्लाना और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वह अपने साथियों को भी बुलाने लगी। कार्यालय में शोर सुनकर अधीक्षक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद अन्य स्टाफ सदस्य भी उनके कमरे में आ गए।

यह भी पढ़ेंः-Chhattisgarh: नक्सलियों की कायराना हरकत, IED विस्फोट की चपेट में आने से तीन जवान घायल

DFSC ने लगाए गंभीर आरोप

डीएफएससी का कहना है कि लड़की ने अधीक्षक के सामने भी उन्हें थप्पड़ मारे। बड़ी मुश्किल से लड़कियों को वहां से हटाया गया। डीएफएससी ने पुलिस को बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें थप्पड़ मारने वाली लड़की का नाम सोनिया था और उसके साथ आई दूसरी लड़की का नाम मोनिका था। डीएफएससी का आरोप है कि दोनों लड़कियों ने सोची समझी साजिश के तहत हंगामा किया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस से दोनों लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। ​​सोनीपत के सिविल लाइन थाने के एसआई परविंद कुमार के अनुसार कार्यालय में हुई घटना को लेकर डीएफएसी हरवीर सिंह ने दो लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, कार्यालय के अन्य कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और उसके बाद मामला दर्ज किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें