Featured राजनीति

त्रिपुरा चुनावः PM मोदी समेत 40 दिग्गज करेंगे धुआंधार प्रचार, लिस्ट जारी

UP BJP state executive meeting in Lucknow today
BJP

नई दिल्लीः त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तैयारियों में जुट गई है। वहीं भाजपा पीएम मोदी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। त्रिपुरा (tripura-bjp) में होने वाले विधानसभा पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, संबित पात्रा अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, और महेश शर्मा चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें..मां को खोने के बाद Rakhi Sawant का रो-रोकर बुरा हाल, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

इसके अलावा भाजपा ने त्रिपुरा (tripura-bjp) के सीएम माणिक साहा और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही यूी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, और मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है। जबकि अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी , मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती को भी त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है । साथ ही भाजपा ने महेंद्र सिंह, जिष्णु देव वर्मा, दिलीप घोष,प्रतिमा भौमिक, दुष्यंत गौतम, लॉकेट चटर्जी,तेजस्वी सूर्या, शुभेंदु अधिकारी को भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है।

16 फरवरी होगा मतदान

गौतलब है कि 16 फरवरी को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। भाजपा अपने पुरानी सहयोगी IPFT के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दे दिया है। जबकि गठबंधन में जूनियर पार्टनर को 5 सीटें देने का ऐलान किया गया है। त्रिपुरा के सीएम ने कहा कि भाजपा 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)