Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

शकरकंद में छुपा है ‘सेहत का खजाना’, रोग प्रतिरोधक क्षमता में करता है इजाफा

sweet-potato

नई दिल्लीः शकरकंद सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। सर्दियों के मौसम में शकरकंद खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। शकरकंद को ‘स्वीट पोटेटो’ कहा जाता है और यह ऊर्जा का खजाना होता है। शकरकंद में फोलेट, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन्स आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा कई बीमारियों को दूर रखते हैं। शकरकंद सेहत के साथ ही सौंदर्य का भी ख्याल रखता है। इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है। यह झुर्रियां को भी दूर करता है। शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, इसलिए मधुमेह के मरीज भी इसे खा सकते हैं। शकरकंद के सेवन से कई फायदे होते है।

शकरकंद दिल की सेहत की भी रक्षा करता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर से खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। शकरकंद में पोटैशियम भी पाया जाता है। जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर रहती है।

सर्दियों की गुनगुनी धूप में शकरकंद खाने का मजा ही कुछ और होता है। शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। यदि आप भी लंबी उम्र तक आंखों को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो शकरकंद का सेवन अवश्य करें।

शकरकंद पाचनतंत्र को भी दुरूस्त रखता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचनतंत्र भी अच्छा होता है।

शकरकंद में आयरन बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है और इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। शकरकंद आयरन की कमी को दूर कर इन सभी समस्याओं को निवारण करता है।

यह भी पढ़ें-पांच नवंबर को उत्तराखंड जाएंगे पीएम मोदी, बाबा केदारनाथ की करेंगे...

शकरकंद में विटामिन डी भी पाया जाता है। यह दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों के विकास में मदद करता है। शकरकंद खाने से हड्डियां मजबूत होती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)