Home मध्य प्रदेश Madhya Pradesh: Tourism Board को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

Madhya Pradesh: Tourism Board को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

receives-inland-water-tourism-excellence-award

भोपालः अंतर्राष्ट्रीय (इंग्लैंड आधारित) ट्रैवल पत्रिका ‘लक्स-लाइफ’ ने समुद्री पर्यटन पुरस्कार में मप्र पर्यटन बोर्ड को ‘Inland Water Tourism Excellence Awards 2024’ से सम्मानित किया है। समुद्री पर्यटन पुरस्कार 2024 ने पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देने वाले विश्व के सर्वाधिक उल्लेखनीय पर्यटन अनुभव व्यवसायों की उपलब्धियों को सम्मानित किया है।

शिव शेखर शुक्ला ने दी जानकारी

पत्रिका द्वारा मप्र को यह सम्मान जल पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार करने, पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाने और प्रदेश के जल निकायों में नवीन पर्यटन संरचनाएं विकसित करने के लिए दिया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि यह सम्मान हमारे प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रतीक है। प्रदेश में जल आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और विभाग हमारे जल निकायों के संरक्षण और सतत विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। चारों ओर से भूमि से घिरा होने के बावजूद मप्र. 22 अधिसूचित जल निकायों में निजी हितधारकों के सहयोग से विभिन्न जल निकायों में 37 गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

प्रदान करता है अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव

मप्र पर्यटन विभाग द्वारा 16 बोट क्लब संचालित किए जा रहे हैं। सैलानी द्वीप में स्कूबा डाइविंग जैसी अनूठी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, 6 क्रूज परियोजनाओं की पहचान की गई है, जिनमें से ओंकारेश्वर में “स्टैच्यू ऑफ वननेस” से गुजरात में “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” तक क्रूज परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। नर्मदा नदी की 3 क्रूज परियोजनाओं के मार्ग के लिए हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण भी किया जा चुका है और चंबल नदी की 3 क्रूज परियोजनाओं के लिए मार्ग सर्वेक्षण किया जाना है।

यह भी पढ़ेंः-बड़ी राहत! लखनऊ-हरदोई मार्ग पर नॉन स्टॉप चलेंगी चार नई बसें

प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि यह पुरस्कार मध्य प्रदेश को एक प्रमुख अंतर्देशीय जल पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए विभाग के सतत प्रयासों का प्रमाण है, जो आगंतुकों को प्रकृति, संस्कृति और आतिथ्य का एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version